25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC vs PBKS: केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, मात्र 13 रन बनाते ही तोड़ देंगे एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल अगर पंजाब किंग के खिलाफ इस मुक़ाबले में 13 रन बना लेते हैं तो वे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 25, 2026

IPL 2026

केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका है। (Photo - IPL)

KL Rahul, Delhi Capitals vs Punjab Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पिछले सीजन की उप-विजेता पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं।

राहुल बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल अगर पंजाब किंग के खिलाफ इस मुक़ाबले में 13 रन बना लेते हैं तो वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

धोनी से आगे निकलने की दहलीज पर

राहुल ने आईपीएल में अब तक 151 मैचों की 142 पारियों में 45.61 की शानदार औसत से 5427 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.98 का रहा है। राहुल ने आईपीएल में 42 अर्धशतक और पांच शतक भी जड़े हैं। वहीं एमएस धोनी ने अब तक 278 मैचों की 242 पारियों में 38.3 की औसत से 5439 रन बना चुके हैं। धोनी का स्ट्राइक रेट 137.46 का है। उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े हैं।

राहुल बेहतरीन फॉर्म में

इस सीजन धोनी ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वहीं राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं। राहुल इस सीजन के छह मैचों में 34.17 की औसत से 205 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 166.66 का है। वे अब तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस सीजन वे बेहद आक्रामक नज़र आ रहे हैं और हर 2.6 गेंद पर बाउंड्री लगा रहे हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

रैंकखिलाड़ीकुल रनमैचशतकअर्धशतक
1विराट कोहली8,908273865
2रोहित शर्मा 7,183276248
3शिखर धवन 6,769222251
4डेविड वॉर्नर 6,565184462
5सुरेश रैना 5,528205139
6एमएस धोनी 5,439278024
7केएल राहुल 5,427151542
8अजिंक्य रहाणे 5,184205234
9एबी डिविलियर्स5,162184340
10सूर्यकुमार यादव 4,432172230

इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में राहुल ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा था। धोनी ने आईपीएल में 24 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल ने आईपीएल में अबतक 42 अर्धशतक लगाए हैं और इनमें से 31 अर्धशतक उन्होंने बतौर विकेट कीपर लगाए हैं।