
IPL 2026 का 42वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। (photo - IPL)
IPL 2026 points table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 34वां मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने पूर्व कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर गुजरात को विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी फिर से टॉप 2 में पहुंच गई है। वहीं गुजरात का बहुत बुरा हाल है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। आरसीबी की यह इस सीजन की पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं लगातार दूसरा मुकाबला गंवाकर जीटी 7वें स्थान पर पहुंच गई है।
पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर काबिज है। छह मैचों में पांच जीत हासिल करने के बाद पंजाब के पास 11 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.420 के मजबूत आंकड़े पर है। तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) है, जिसने सात मैचों में पांच जीत दर्ज की हैं। राजस्थान के भी 10 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +0.790 है। आरसीबी 7 मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
चौथे स्थान पर आठ अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैं। हैदराबाद का नेट रनरेट +0.820 है। अब प्लेऑफ की दौड़ में हर मैच और नेट रन रेट बेहद अहम होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 6 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है।
जीटी के खिलाफ 44 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली सीजन के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। विराट ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है। विराट के 7 मैचों में 328 रन हो गए हैं। अभिषेक शर्मा 7 मैचों में 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन 7 मैचों में 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
पर्पल कैप पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का कब्जा बरकरार है। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 7 मैचों में 12 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
Updated on:
25 Apr 2026 09:11 am
Published on:
25 Apr 2026 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
