4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रीडम सीरीज – प्रोमो में दिखी बापू की झलक

भारत - दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को फ्रीडम सीरीज भी कहा जाता है दोनों देशों ने ही स्वतंत्रता और रंगभेद के लिये जंग लड़ी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 2 Jan 2018, 9:41 PM IST

team india

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ अहिंसा की लड़ाई और राष्ट्रपति महात्मा गांधी के योगदान की खूबसूरत और ऐतिहासिक झलक के साथ दोनों मुल्कों के क्रिकेट के लिए जुनून ने पांच जनवरी से शुरू होने वाली फ्रीडम सीरीज 2018 के प्रमोशन वीडियो को खास बना दिया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को फ्रीडम सीरीज भी कहा जाता है क्योंकि दोनों देशों ने ही स्वतंत्रता और रंगभेद के लिये वर्षाें तक जंग लड़ी है जो ङ्क्षहसा और मारकाट के बजाय शांति और अहिंसा के जरिये चली।

दोनों देशों के इतिहास की बेहतरीन झलक
भारत की आजादी के पुरोधा महात्मा गांधी का भी दक्षिण अफ्रीका से नाता रहा है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) ने टेस्ट सीरीज से पहले जो प्रमोशनल वीडियो जारी किया है उसमें दोनों देशों के इतिहास की बेहतरीन झलक दिखाई देती है। दक्षिण अफ्रीका और भारत की आजादी की लड़ाई के साथ-साथ दोनों देशों में क्रिकेट को लेकर भी जुनून है और अपारथिड मूवमेंट या रंगभेद नीति के समाप्त होने के बाद जब दक्षिण अफ्रीका से बैन हटाया गया तब भारत वर्ष 1992 में वह पहली अंतरराष्ट्रीय टीम थी जिसने अफ्रीकी मुल्क का दौरा कर वहां सबसे पहले आजादी खेली थी। इस प्रोमो में बापू के साथ साथ उस पहली सीरीज की भी झलक दिखाई देती है। इस प्रोमो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है जिसे प्रोटीज क्रिकेट की ओर से जारी किया गया है।

बताया कैसे किया टीम इंडिया का स्वागत
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहली बार भारत के दक्षिण अफ्रीका में सीरीज के लिए जाने पर किस तरह से वहां के दर्शकों ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली टीम इंडिया का वहां स्वागत किया था और उन्हें धन्यवाद भी किया था। मैदान पर दोनों टीमों के क्रिकेटरों में कप्तान अजहरुद्दीन और क्लाइव राइस ने एक दूसरे से हाथ मिलाए और स्टेडियम में बैठे दर्शकों का अभिवादन भी किया। भारत हालांकि इस चार टेस्टों की सीरीज में 0-1 से हार गया था जबकि सात वनडे मैचों की सीरीज में वह 2-5 से पराजित हुआ। इस सीरीज को उस समय 'फ्रैंडशिप सीरीज का नाम दिया गया था। भारत ने उसके बाद से फिर अभी तक कोई टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका में नहीं जीती और अब 25 वर्ष बाद कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया इतिहास बदलने उतर रही है जहां उसे तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन ट््वंटी 20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच पांच जनवरी को केपटाउन में शुरू होगा।