'सी' कैटेगरी में सर्वाधिक 19 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसी कैटेगरी में ईशान किशन की वापसी भी हुई है। इस कैटेगरी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को भी जगह दी गई है।