BCCI fines Rajat Patidar: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में सोमवार 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में 12 रन से शिकस्त दी है। इस मैच में आरसीबी ने विराट कोहली और रजत पाटीदार के अर्धशतक की बदौलत 221 रन बनाए और फिर मुंबई इंडियंस को 209 रन पर ही रोक दिया। लेकिन, इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार से फिल्डिंग के दौरान एक गलती हो गई, जिसका खामियाजा उन्हें मैच के दौरान और मैच के बाद भी भुगतना पड़ा है।