Top-5 Bowlers in IPL history: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का खुमार इन दिनों क्रिकेट फैंस पर चढ़ा हुआ है। अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस बढ़चढ़ कर स्टेडियम में पहुंच रहे हैं और करोड़ों लोग टीवी और ऐप पर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। आईपीएल 2025 में 7 अप्रैल तक कुल 20 मैच खेले गए हैं और अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे हैं। इन मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कई रिकॉर्ड भी बने हैं। वहीं, आईपीएल के इतिहास के उन पांच गेंदबाजों की बात करें, जिनके नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है, तो इस लिस्ट में चार भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन इस मामले में अभी पांचवें पायदान पर हैं। आज एक विकेट लेते ही वह ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।