Sunrisers Hyderabad poor performance in IPL 2025: बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले सीजन आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई थी। टीम भले ही खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन उसके प्रदर्शन की सभी ने तारीफ की। उम्मीद थी कि इस सीजन भी हैदराबाद पिछला प्रदर्शन दोहराएगी। इसके लिए फ्रेंचाइजी ने सिर्फ तीन बल्लेबाजों पर 39.25 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन हुआ उल्टा। जिन तीन बल्लेबाजों ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर हैदराबाद ने बड़ा दांव लगाया था, वे अभी तक फुस्स साबित हुए। नतीजा, इस सीजन खेले गए पांच मैचों में हैदराबाद को चार में हार झेलनी पड़ी और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।