उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के वापस आने के बाद हम जानते थे कि नमन को नीचे आना होगा। तिलक वर्मा शानदार रहे। तिलक के पिछले मैच में रिटायर्ड आउट पर उन्होंने कहा कि पिछले गेम में बहुत सी चीजें हुईं। लोगों ने इसके बारे में बहुत सी बातें कीं, लेकिन लोगों को नहीं पता कि पिछले दिन उन्होंने बहुत खराब हिट लगाई थी। उनकी उंगली के कारण, कोच को लगा कि कोई नया खिलाड़ी आकर ये कर सकता है। हालांकि आज उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।