भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सौरव गांगुली ने कोलकाता के पॉश इलाके में एक आलीशान घर खरीदा है। गांगुली ने अपनी 48 साल पुरानी पुश्तैनी हवेली को छोड़ दिया है। अब वो नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। इस शानदार घर की कीमत 40 करोड़ रूपए है। आपको बता दें कि सौरभ गांगुली का परिवार बंगाल के सबसे अमीर परिवारों में से एक है।