27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर में लिया प्रफुल्ल हिंगे से बदला! 36 गेंदों में शतक ठोक बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Rajasthan Royals Highest Total in Jaipur: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 228 रन बनाए, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा हुआ।

2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi 2nd IPL Hundred: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में सैकड़ा जड़ दिया, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है। सूर्यवंशी ने पिछले सीजन जयपुर में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोका है। आईपीएल का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में यह कारनामा किया था।

सूर्यवंशी ने जड़ा दूसरा IPL शतक

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 112 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वैभव कमाल की फॉर्म में नजर आए और उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया।

वैभव ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल रहा। रियान पराग का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा और वह 9 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।

शिमरोन हेटमायर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 गेंदों में 11 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने। डोनोवन फेरेरा ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। रवींद्र जडेजा 4 रन ही बना सके, जबकि जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं साकिब हुसैन और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

प्रफुल्ल हिंगे से बदला पूरा!

आईपीएल 2026 में जब पिछली बार वैभव सूर्यवंशी और प्रफुल्ल हिंगे आमने-सामने हुए थे, तब प्रफुल्ल की एक गेंद पर ही वैभव सूर्यवंशी ढेर हो गए थे। उस मुकाबले में सूर्यवंशी का खाता भी नहीं खुला था। ऐसे में जयपुर के सवाई मानसिंह में उम्मीद थी कि वैभव बदला लेंगे। हुआ भी ऐसा और प्रफुल के पहले ही ओवर में सूर्यवंशी ने लगातार 4 छक्के उड़ा दिए।