27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘इससे मुझ पर असर पड़ा’, हिंगे के बड़बोले बयान से आहत थे वैभव सूर्यवंशी, ‘डक’ पर आउट होने के बाद बनाया ये खास प्लान

Vaibhav Sooryavanshi on Praful Hinge: वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि प्रफुल हिंगे के खिलाफ डक पर आउट होने के बाद वह आलोचना से आहत थे। उन्‍होंने इसका जवाब देने के लिए अगले मैच में हिंगे के खिलाफ खास प्‍लान बनाया था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 27, 2026

Vaibhav Sooryavanshi on Praful Hinge

राजस्‍थान रॉयल्‍स के मैनेजर रोमी भिंडर से बात करते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Vaibhav Sooryavanshi on Praful Hinge: राजस्थान रॉयल्स के स्‍टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे के खिलाफ पिछले आईपीएल मैच में डक पर आउट होने के बाद आलोचनाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अपने आईपीएल डेब्यू पर हिंगे ने चार विकेट लिए थे और सूर्यवंशी को बिना कोई रन बनाए पवेलियन भेज दिया था। वैभव शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को संभाल नहीं पाए थे और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर सलिल अरोड़ा के दस्‍तानों में चली गई। इसके बाद हिंगे ने बयान दिया कि उन्‍हें सूर्यवंशी की कमजोरी पता है, वह पहले भी घरेलू मैच में उन्‍हें आउट कर चुके हैं।

पहले ही ओवर में हिंगे पर अटैक

आईपीएल 2026 में जब शनिवार को दोनों टीमें फिर से आमने-सामने आईं तो वैभव सूर्यवंशी एक खास प्‍लान के साथ मैदान पर उतरे। उन्‍होंने ने खासतौर पर ये योजना प्रफुल हिंगे के खिलाफ बनाई थी। वैभव ने पहले ही ओवर में हिंगे पर अटैक करते हुए लगातार चार छक्के जड़ डाले। इसके बाद उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। हालांकि एसआरएच ने यह मैच जीत लिया, लेकिन उनकी पारी की फैंस और विशेषज्ञों ने खूब तारीफ की।

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो

राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्‍स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी मैनेजर रोमी भिंडर से बात करते हुए खुलासा कर रहे हैं कि पिछले मैच में आउट होने के बाद कुछ टिप्पणियों से उन पर थोड़ा असर पड़ा था और वह अपनी बल्लेबाजी के जरिए उनका जवाब देना चाहते थे।

'मैं सिर्फ अपने बल्ले से जवाब देना चाहता था'

वैभव ने कहा कि मैं उस गेंदबाज के खिलाफ एक स्पष्ट योजना के साथ उतरा था। पिछले मैच में आउट होने के बाद मैं वापस गया और अपना फोन देखा। मैंने बहुत सी चीजें देखीं। आमतौर पर मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देता, लेकिन जब कोई मुझसे व्यक्तिगत रूप से कुछ कहता है, तो उसका मुझ पर थोड़ा असर पड़ता है। इसलिए मैं सिर्फ अपने बल्ले से जवाब देना चाहता था।

'यह पारी उसी सोच का नतीजा थी'

उन्होंने बताया कि यह पारी उसी सोच का नतीजा थी, जिस पर उन्होंने अभ्यास के दौरान काम किया था। आप जानते हैं कि यह मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण था। मैं बस वही करने की कोशिश कर रहा था, जो मैंने अभ्यास में किया था। मैं पहली ही गेंद से पूरी आजादी के साथ खेल रहा था और मैंने ठीक वैसा ही करने की योजना बनाई थी।

अगले मैच तक मैं ठीक हो जाऊंगा

ज्ञात हो कि एसआरएच की पारी के दौरान सूर्यवंशी को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। इस पर उन्‍होंने कहा कि अब सब ठीक है। मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। पता नहीं, मेरा पैर फंस गया था। मेरे टखने में पहले से ही दिक्कत थी, इसलिए उस पर ज्‍यादा जोर न पड़े, इसके लिए मैंने अपनी हैमस्ट्रिंग खींच ली। लेकिन, अब यह बेहतर है। अगले मैच तक मैं ठीक हो जाऊंगा।"