
राजस्थान रॉयल्स (फोटो- IANS)
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक हो गई है। सीजन का आधा सफर लगभग खत्म हो चुका है और अभी भी सभी 10 टीमों के लिए प्लेऑफ का रास्ता खुला हुआ है। हालांकि कुछ टीमों के लिए यह सफर काफी मुश्किल होने वाला है, तो कुछ टीमों ने शानदार शुरुआत कर इसे आसान बना लिया है। जहां पंजाब किंग्स (Punjab Kings) अब तक अजेय रही है, वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants), मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की हालत बेहद खराब है। इन टीमों के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें अब काफी कम नजर आ रही हैं।
दूसरी ओर, पंजाब के साथ रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore), सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) सबसे आगे चल रही हैं। आपको बता दें कि लीग चरण में हर टीम 14 मुकाबले खेलेगी और आमतौर पर 8 जीत हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेती है। हालांकि 7 जीत वाली टीम भी नेट रन रेट और अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करते हुए क्वालिफाई कर सकती है।
इस समय अंक तालिका में पंजाब किंग्स शीर्ष पर है, जिसने 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। टीम के 13 अंक हैं और नेट रन रेट भी काफी मजबूत है। वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं और उनके भी 10 अंक हैं, साथ ही उनका नेट रन रेट भी बेहतर है।
चौथे स्थान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। टीम 10 अंक हासिल कर चुकी है और बचे हुए 6 में से 3 मैच जीतकर भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है। Gujarat Titans ने 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि Chennai Super Kings ने 8 में से 3 मैच जीते हैं। Delhi Capitals की स्थिति इन दोनों से थोड़ी बेहतर है, क्योंकि उन्होंने 7 मैचों में 3 जीत दर्ज की है, लेकिन टीम अभी भी सातवें स्थान पर बनी हुई है।
वहीं निचले पायदान पर कोलकाता, मुंबई और लखनऊ की हालत सबसे खराब है। इन तीनों टीमों ने अब तक सिर्फ 2-2 मुकाबले जीते हैं। लखनऊ का नेट रन रेट इस सीजन सबसे खराब है, जिससे उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। कोलकाता ने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और उनका नेट रन रेट भी माइनस में है, जिससे उनकी उम्मीदें भी बेहद कम हैं।
हालांकि मुंबई इंडियंस ने 7 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 जीते हैं, लेकिन उनके पास अभी 7 मुकाबले बाकी हैं। अगर टीम इनमें से 6 जीत जाती है, तो प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी रह सकती है। इतिहास गवाह है कि मुंबई इंडियंस ने कई बार दूसरे चरण में शानदार वापसी कर प्लेऑफ में जगह बनाई है।
Published on:
27 Apr 2026 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
