
Breaking News: भारत में ही होगा IPL 2019 का आयोजन, तय हुई पहले मैच की तारीख
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2019 के सभी मैचों का आयोजन भारत में ही होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर यह कयास लगाए जा रहे थे कि IPL के इस सत्र का आयोजन देश से बाहर किया जा सकता है। पर BCCI द्वारा आए ताजा रिलीज ने इन सभी कयासों पर कुछ हद तक ब्रेक लगा दिया है। साथ ही IPL 2019 के पहले मैच की तारीख भी तय की जा चुकी है।
BCCI ने दी जानकारी-
BCCI रिलीज के अनुसार "सम्बंधित केंद्रीय व राज्य एजेंसियों से प्रारंभिक चर्चाओं के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दुनिया के सबसे मशहूर व प्रतिस्पर्धात्मक T20 टूर्नामेंट के 12वें सत्र का आयोजन भारत में ही होगा।"
भारत में ही होगा आईपीएल का आयोजन-
आईपीएल 2019 का आयोजन पूरी तरीके से भारत में ही होगा। लोकसभा चुनाव से टकराव की संभावनाओं के बावजूद टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव का आयोजन अप्रैल-मई में होने की संभावनाएं हैं। पिछले IPL टूर्नामेंटों का आयोजन अप्रैल-मई के महीनों में ही होता था।
इस तारीख से होगा पहला मैच-
आईपीएल 2019 का आयोजन 23 मार्च से होगा। फाइनल मुकाबले की तारीख अभी तय नहीं हुई है। साथ ही यह भी खबर आ रही है कि इस बार टूर्नामेंट का आयोजन कुछ अलग फॉर्मेट के साथ किया जा सकता है। इसमें 'होम' और अवे' मैचों के फॉर्मेट' से अलग 'कारवां फॉर्मेट' में टूर्नामेंट का आयोजन होने की उम्मीद है । आम चुनाव की तारीखे आ जाने के बाद ही आईपीएल मैचों की तारीखे आएंगी।
Updated on:
14 Mar 2019, 1:52 PM IST
Published on:
8 Jan 2019, 4:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.