क्रिकेट

The Hundred: मुंबई इंडियंस की टीम इंग्लैंड में खेलेगी ये लीग, अंबानी परिवार ने इसके लिए खर्च कर दिए 645 करोड़ रुपए

The Hundred: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड में 100 गेंदों वाली लीग में खेलने की तैयारी पूरी कर ली है।

2 min read
Jan 31, 2025

Mumbai Indians Oval Invincibles: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने में अब 2 महीने से भी कम का समय बचा है, उससे पहले मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की टीम खरीब ली है। मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने द हंड्रेड की ओवल इन्विंसिबल्स में 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है। ओवल इन्विंसिबल्स इस लीग की डिफेंडिंग चैंपियन है और 2 बार 'The Hundred' का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा एक रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि बर्मिंघम फीनिक्स के लिए नाइटहेड कैपिटल ने बोली जीती है, जो अमेरिका के हेज फंड बर्मिंघम सिटी फुटबॉल क्लब के नए मालिक भी हैं और अब क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सीवीसी कैपिटल नाम की कंपनी और कई अन्य हाई-प्रोफाइल निवेशकों को मात देकर इस टीम में हिस्सेदारी हासिल की है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने द ओवल इन्विंसिबल्स पर सबसे ऊंची बोली 123 मिलियन पाउंड्स की लगाई। जिससे अब MI ने इस टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके लिए उसे करीब 645 करोड़ रुपये देने होंगे। ओवल इन्विंसिबल्स ऐसी छठी टीम बन गई है, जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज का मैनेजमेंट नियंत्रित कर रहा होगा।

मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस नाम की टीम खरीदी। इसके अलावा वूमेंस प्रीमियर लीग में भी इसी नाम के साथ उनकी टीम खेलती है। अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यू यॉर्क, साउथ अफ्रीका की SA20 में MI केपटाउन और यूएई की ILT20 में MI अमीरात अंबानी परिवार की अन्य क्रिकेट टीमें हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी लंदन स्पीरिट की हिस्सेदारी खरीदना चाहती थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बता दें कि द ओवल इन्विंसिबल्स की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अंबानी परिवार के पास है तो 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के पास है।

द हंड्रेड लीग की सभी टीमें

पुरुषों के द हंड्रेड लीग में अब तक 8 टीमें हिस्सा ले रही थीं, जिसमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स, ओवल इनविंसिबल्स, साउदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और वेल्श फायर शामिल हैं। इस लीग का पहला संस्करण 2021 में आयोजित हुआ था, जबकि आखिरी सीजन 2024 में खेला गया था। द ओवल इन्विंसिबल्स इस लीग की सबसे सफल टीम है।

Published on:
31 Jan 2025 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर