1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कप्तानी करते हुए गरजा डेविड वार्नर का बल्ला, 47 गेंदों में बना डाले इतने रन

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2019 में सिलहट सीक्सर्स की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 Jan 2019, 10:07 PM IST

DAVID WARNER

कप्तानी करते हुए गरजा डेविड वार्नर का बल्ला, 47 गेंदों में बना डाले इतने रन

नई दिल्ली।बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2019 में सिलहट सीक्सर्स की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। चिट्टागोंग वाईकिंग्स के खिलाफ बुधवार को हुए मुकाबले में एक समय सिलहट की टीम ने 6 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिए पर वार्नर ने अफीफ हुसैन के साथ मिलकर टीम को संभाला और टीम ने 20 ओवरों की समाप्ति पर 5 विकेट गंवाकर 168 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वार्नर की टीम ने यह रोमांचक मुकाबला 5 रनों से जीता।


वार्नर की बल्लेबाजी-
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लेकर मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे वार्नर ने अपने 3 साथियों को मात्र 6 रन के स्कोर पर खो दिया था। इसके बाद उन्होंने अफीफ हुसैन के साथ मिलकर 71 रनों की साझेदारी की। हुसैन 45(28) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वार्नर को निकोलस पूरन का साथ मिला और इन दोनों ने 70 रनों की साझेदारी की। वार्नर ने 47 गेंदों में 2 चौके और 1 सिक्स की मदद से 59 रन बनाए। पूरन ने 35 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली। रौबी फ्रीलीन्क ने चिट्टागोंग के लिए 3 विकेट झटके।


सिलहट ने जीता रोमांचक मुकाबला-
बोर्ड पर 20 ओवरों में 168 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद सिलहट के गेंदबाजों को 6 रन के स्कोर पर मोहम्मद शहजाद के रूप में बड़ी सफलता हाथ लगी। हलाकि कैमरून डेलपोर्ट(38), मोहम्मद अशरफुल(22), सिकंदर रजा(37) और रौबी फ्रीलीन्क(नाबाद 44) की पारियों की बदौलत चिट्टागोंग अंत समय तक मुकाबले में बनी रही। अंत में 20 ओवरों की समाप्ति पर वह 7 विकेट गंवाकर 163 रन ही बना पाए और यह मैच 5 रन से हार गए। सिलहट के लिए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट झटके।