क्रिकेट

रोनाल्डो से पूछा गया, विराट कोहली को जानते हैं? रोनाल्डो – ‘कौन विराट?’

अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर स्पीड ने 2002 फिफा वर्ल्ड कप के 'गोल्डन बूट' रोनाल्डो से पूछा क्या आप विराट कोहली को जानते हैं? इसपर रोनाल्डो ने कहा, ' कौन? इसके बाद स्पीड ने उन्हें बताया कि विराट कोहली भारत से हैं। इसपर फिर से रोनाल्डो ने कहा, 'ये कौन है, मैं नहीं जनता।'

less than 1 minute read

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया में 5वे सबसे मशहूर खिलाड़ी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और वे एक ग्लोबल आइकन भी हैं। बावजूद इसके ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नज़ारियो रोनाल्डो नहीं जाते की विराट कोहली कौन हैं। इस बात का खुलासा एक वीडियो के माध्यम से हुआ है। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर स्पीड ने 2002 फिफा वर्ल्ड कप के 'गोल्डन बूट' रोनाल्डो से पूछा क्या आप विराट कोहली को जानते हैं? इसपर रोनाल्डो ने कहा, ' कौन? इसके बाद स्पीड ने उन्हें बताया कि विराट कोहली भारत से हैं। इसपर फिर से रोनाल्डो ने कहा, 'ये कौन है, मैं नहीं जनता।' इसपर स्पीड ने फिर कहा, 'आप विराट कोहली को नहीं जानते? तो रोनाल्डो ने कहा, 'वो कौन हैं? खिलाड़ी हैं कोई?'

इसपर स्पीड ने कहा, 'जी हां! वे एक क्रिकेटर हैं।' इसपर रोनाल्डो ने कहा, ' मैं नहीं जनता वो यहा लोकप्रिय नहीं हैं।' इसपर स्पीड ने चौंकते हुए कहा, 'अरे, वो बेस्ट हैं। बाबर आज़म से भी बेहतर हैं।' इसके बाद स्पीड ने उन्हें विराट कोहली की तस्वीर दिखाई। फिर पूछा, "आपने इस आदमी को कभी नहीं देखा?' तब रोनाल्डो ने उन्हें पहचाना और कहा, "हां, देखा है।'

बता दें गूगल ने हाल ही में अपने 25 सालगिरह पर एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें सर्च इंजन पर अब तक के सबसे ज्यादा सर्च किए गए सवालों की लिस्ट जारी की थी। इसमें भारतीय क्रिकेट विराट कोहली 25 सालों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर थे। भारत की ओर से शाहरुख खान भी लिस्ट में शामिल थे। विराट कोहली की एक खास फैन फॉलोइंग है। कोहली क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं।

Published on:
12 Jan 2024 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर