27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे टूर्नामेंट में बस एक ही बार आउट हुआ ये खिलाड़ी और कल शतक से चूका, जिम्बाब्वे के इस शेर ने टीम इंडिया को भी चौंकाया!

T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट का तूफान! पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार आउट होने वाला यह बल्लेबाज भारत के खिलाफ महज 3 रन से शतक चूका। जानिए 5 मैचों में 277 रन बनाने वाले इस नए सुपरस्टार की कहानी...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 27, 2026

Brian Bennett T20 World Cup 2026, IND vs ZIM Brian Bennett 97 Runs, Zimbabwe Batsman vs India, Brian Bennett Stats T20 WC, Most Runs in T20 World Cup 2026, Zimbabwe Cricket New Star, Brian Bennett vs Akeal Hosein.

ब्रायन बेनेट (photo - IANS)

Brian Bennett, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर इस वक्त कोई बल्लेबाज दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी पहेली बना हुआ है, तो वो कोई बड़ा सुपरस्टार बल्लेबाज नहीं, जिम्बाब्वे के युवा ब्रायन बेनेट हैं। बेनेट ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए भारी पड़ सकता है।

इंडिया के खिलाफ 'दहाड़ा' जिम्बाब्वे का शेर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में महज 5 रन पर आउट होने के बाद कई लोगों को लगा था कि बेनेट की लय टूट गई है, लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने जो वापसी की, उसने सबको हैरान कर दिया। भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने बेनेट ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने महज 59 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 गगनचुंबी छक्के और 8 शानदार चौके जड़े। हालांकि, वे अपने पहले वर्ल्ड कप शतक से महज 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी इस पारी ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को भी पसीने छुड़ा दिए।

बेनेट के 5 मैचों में 277 रन

22 वर्षीय ब्रायन बेनेट इस टूर्नामेंट में अब तक जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। उनके आंकड़े किसी भी दिग्गज बल्लेबाज से काम नहीं। शुरुआती 3 मैचों में उन्होंने पूरी तरह 'नॉट आउट' रहकर गेंदबाजों को छकाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ वो पहली बार अकील हुसैन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे (सिर्फ 5 रन) थे। भारत के खिलाफ 97 रनों की यादगार पारी खेलकर फिर से अपनी धाक जमाई। इस वर्ल्ड कप के 5 मैचों में वे अब तक 277 रन बना चुके हैं।

जब पहली बार आउट हुए थे ब्रायन

टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अजेय रहे बेनेट का विजय रथ वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में थमा था। स्पिनर अकील हुसैन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया था, जो टूर्नामेंट में पहली बार था जब कोई गेंदबाज बेनेट का विकेट लेने में कामयाब रहा। लेकिन भारत के खिलाफ उन्होंने जिस तरह से वापसी की, उसे देख सभी दंग रह गए।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रायन बेनेट

किस टीम के खिलाफ स्कोरस्टेटस
ऑस्ट्रेलिया64* रननाबाद
श्रीलंका63* रननाबाद
आयरलैंड48* रननाबाद
वेस्टइंडीज5 रनआउट (अकील हुसैन)
भारत97* रननाबाद
कुल रन277 रन5 मैच

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप