27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संजू सैमसन की वजह से…’, जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद ये क्या बोल गए तिलक वर्मा, वायरल हुआ VIDEO

मैच के बाद तिलक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी मुद्दों पर बात की और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ की। तिलक ने जीत का क्रेडिट ओपनर्स को दिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 27, 2026

Tilak Verma Rhabdomyolysis

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (फोटो- IANS)

Tilak Verma, India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पांच पारियों में कुल 107 रन… स्ट्राइक रेट पर उठते सवाल… जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा बेहद दबाव में थे। बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और हर तरफ जमकर आलोचना हो रही थी, वो अलग। हालांकि, गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम मैनेजमेंट ने तिलक के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया और यह दांव एकदम सही बैठ गया। ऑर्डर में 'डिमोशन' तिलक के लिए परफॉर्मेंस में 'प्रमोशन' के रूप में आया।

फॉर्म में लौटे तिलक वर्मा

तिलक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 275 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3 चौके और 4 छक्के लगाए। अब गौर करने वाली बात यह है कि टी20 विश्व कप में इस मैच से पहले नंबर तीन पर खेलते आ रहे तिलक जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर छह पर बल्लेबाजी करने उतरे। इस मैच से पहले नंबर तीन पर खेलते हुए तिलक ने 25, 25, 25, 31 और 1 रन बनाए थे। हालांकि, कप्तान और टीम मैनेजमेंट का यह प्रयोग तिलक के लिए वरदान साबित हुआ।

संजू सैमसन की जमकर तारीफ की

मैच के बाद तिलक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी मुद्दों पर बात की और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ की। मैच के बाद तिलक ने जीत का क्रेडिट ओपनर्स को दिया। उन्होंने कहा, "जब सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देते हैं तो यह तीसरे और चौथे नंबर पर आने वाले बल्लेबाजों को कॉन्फिडेंस देता है। जो संजू सैमसन ने आज किया, वह शानदार था। इसके बाद सभी ने उसको फॉलो किया। टीम में यह बात हुई थी कि चाहे पावरप्ले में 3-4 विकेट गिर जाएं, हम अपना अटैकिंग खेलने का अंदाज नहीं बदलेंगे। हम विपक्षी टीम को दिखाना चाहते हैं कि हम हर बॉल पर हिट करने के लिए तैयार हैं।"

अपनी बल्लेबाजी को लेकर यह कहा

तिलक ने आगे कहा, "मैं हमेशा यही कहता हूं कि टीम को जिस चीज की जरूरत होगी, मैं वो करने के लिए तैयार हूं। पिछले चार सालों से मैं मुंबई इंडियंस के लिए यही करता आया हूं। टीम ने मुझे, जो भी भूमिका दी है, उसे मैंने निभाया है। मैंने भारतीय टीम के लिए भी कुछ मैच इस परिस्थिति में खेले हैं। इसीलिए मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे बस एक पारी का इंतजार था और मैं भगवान का धन्यवाद देता हूं कि वो एक पारी मेरे बल्ले से आ चुकी है। ये सही समय पर आया है और मुझे भरोसा है कि मैं आगे चलकर टीम को मैच जिता सकता हूं।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप