15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZ vs ENG: किसकी हार पर टिकी है पाकिस्तान की किस्मत? आज मिलेगा तीसरा सेमीफाइनलिस्ट! समझें ग्रुप 2 का समीकरण

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की जंग तेज! क्या न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की जीत-हार पर टिकी है पाकिस्तान की उम्मीदें? जानिए पाकिस्तान के क्वालीफाई करने का आखिरी रास्ता...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 27, 2026

T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario, Pakistan Semifinal Chances, India vs West Indies Virtual Quarter Final, NZ vs ENG Super 8 Match, T20 WC Points Table Group 1, Pakistan Qualification Scenarios, India Semifinal Route 2026.

भारत बनाम पकिस्तान (फोटो - IANS)

T20 World Cup 2026, NZ vs ENG, IND vs WI, Pakistan Semifinals Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इंग्लैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका ने भी अपना दबदबा कायम रखते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे और श्रीलंका टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

पाकिस्तान की उम्मीदें न्यूजीलैंड की हार पर

अब असली सस्पेंस बाकी बची 2 सीटों को लेकर है, जिसके लिए 4 दिग्गज टीमें भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड मैदान में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। ग्रुप 1 से भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें सेमीफाइनल के लिए संघर्ष कर रही हैं। दोनों के बीच 1 मार्च को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा और जो भी इस मैच में जीतेगा, वह सीधे सेमीफ़ाइनल में जगह बना लेगा। लेकिन दूसरी ओर ग्रुप 2 में पाकिस्तान की सारी उम्मीदें अब खुद की जीत से ज्यादा न्यूजीलैंड की हार पर टिकी हुई हैं।

पाकिस्तान की उम्मीदें

पाकिस्तान के लिए आज का दिन सबसे अहम है। आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान की दुआएं आज इंग्लैंड के साथ होंगी। अगर न्यूजीलैंड जीतता है तो उनके 5 पॉइंट्स हो जाएंगे और वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। लेकिन अगर न्यूजीलैंड हारा तो उनके सिर्फ 3 पॉइंट्स रहेंगे। इससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का दरवाजा खुला रहेगा।

पाकिस्तान का अगला कदम

श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को न केवल जीतना होगा, बल्कि यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए। यानी पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना होगा या लक्ष्य को बहुत कम ओवरों में हासिल करना होगा। इसके बाद फैसला नेट रन रेट (NRR) पर होगा कि कौन सेमीफाइनल में जाएगा।

IND vs WI: 'आर-पार' की जंग

ग्रुप-1 में मामला बिल्कुल साफ है। साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत ने भारत की राह थोड़ी आसान कर दी है। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर अपना खाता खोल लिया है। फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं। 1 मार्च भारत और वेस्टइंडीज के बीच को महामुकाबला होना है जो किसी क्वार्टर फाइनल से कम नहीं है। जो टीम जीतेगी, उसके 4 पॉइंट्स होंगे और वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। जो टीम हारेगी, वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

पॉइंट्स टेबल का गणित

टीमस्थितिसेमीफाइनल की राह
न्यूजीलैंड3 पॉइंट्सआज इंग्लैंड को हराना और क्वालीफाई करना।
पाकिस्तान1 पॉइंटआज न्यूजीलैंड की हार और श्रीलंका पर अपनी जीत की दुआ ।
भारत2 पॉइंट्स1 मार्च को वेस्टइंडीज को हराना और सेमीफाइनल में जाना।
वेस्टइंडीज2 पॉइंट्सभारत को हराकर ही आगे बढ़ सकते हैं।