26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दुबे कोई ऑल-राउंडर नहीं, वो सिर्फ एक बल्लेबाज है!’ – मोहम्मद कैफ ने सरेआम उड़ाई शिवम की धज्जियां!

मोहम्मद कैफ ने शिवम दुबे की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि दुबे ऑल-राउंडर नहीं, सिर्फ एक बल्लेबाज हैं। जानें क्यों कैफ ने टीम में संजू सैमसन की एंट्री और अक्षर पटेल को बाहर करने पर जताई नाराजगी...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 26, 2026

Mohammad Kaif, Shivam Dube, mohammad kaif slams shivam dube bowling india vs south africa super 8 loss

मोहम्मद कैफ ने शिवम दुबे की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया। (photo - instagram/@dubeshivam)

Mohammad Kaif statement, Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में एक भी मैच न हारने वाली सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सुपर 8 के पहले ही मुक़ाबले में हार झेलनी पड़ी है। ग्रुप 1 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस हार के साथ भारत के सेमीफ़ाइनल में जाने कि उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ऑलराउंडर शिवम दुबे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मैच का लेखा-जोखा

टीम मैनेजमेंट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया और टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया। साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन पर ढेर हो गई। ओपनर ईशान किशन पहले ही ओवर में आउट हो गए। ग्रुप स्टेज में तीन डक बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए। भारत का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। हालांकि शिवम दुबे ने अंत में 37 गेंद पर 42 रनों की पारी खेल टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

दुबे पर मोहम्मद कैफ का कड़ा बयान

दुबे इस मैच में बतौर ऑलराउंडर खेल रहे थे और मैच में गेंद से कुछ खास नहीं कर पाये। उन्होंने मात्र दो ओवर फेंके और 32 रन देते हुए एक विकेट झटका। कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर शिवम दुबे की गेंदबाजी की जमकर आलोचना की। कैफ ने कहा, 'दुबे की गेंदबाजी देखकर लगा कि वो बहुत डरे हुए थे। 10वें ओवर में कोई डिफेंसिव गेंदबाजी नहीं करता, वहां विकेट लेने की कोशिश करनी चाहिए। मेरी नजर में दुबे एक बल्लेबाज हैं, ऑल-राउंडर नहीं। हमें ऐसे ऑल-राउंडर की जरूरत नहीं जो 120 की स्पीड से बॉलिंग करे। वो कभी-कभार विकेट तो ले लेंगे लेकिन रन बहुत लुटाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ तो वो एक ओवर में चार छक्के भी खा सकते हैं।'

संजू को टीम में लाएं…: कैफ

भारतीय टीम में 6 बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। कैफ का मानना है कि टीम में संतुलन की कमी है। उन्होंने सलाह दी कि सिर्फ लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाने के लिए हार्दिक पांड्या को नंबर 5 पर न भेजें। इसकी जगह संजू सैमसन को टीम में लाएं ताकि बैटिंग ऑर्डर में सही संतुलन बना रहे।

पॉवरप्ले में जीत नहीं, हार जरूर सकते है: सूर्या

हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन 7 से 15 ओवर के बीच साउथ अफ्रीका ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।' सूर्या ने माना कि टीम और बेहतर बल्लेबाजी कर सकती थी। उन्होंने कहा, 'आप पावरप्ले में मैच जीत नहीं सकते, लेकिन हार जरूर सकते हैं। हमें वैसी पार्टनरशिप नहीं मिली जैसी जरूरत थी। यह खेल का हिस्सा है, हम इससे सीखेंगे और वापसी करेंगे।'