26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pakistan Semifinal scenario: श्रीलंका के बाहर होते ही न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच फंसा सेमीफ़ाइनल का पेंच, पाक के पास बड़ा मौका, समझें ताजा समीकरण

सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को पहले इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार का इंतजार करना होगा। इंग्लैंड जीतने बड़े अंतर से जीतेगा पाकिस्तान के लिए उतना आसान होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 26, 2026

T20 World Cup 2026 Pakistan Super 8 Scenario

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan Semifinal scenario, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 मुक़ाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप 2 से इंग्लैंड अपने पहले दो मुक़ाबले जीत सेमीफ़ाइनल में जगह बना चुका है। वहीं श्रीलंका पहले दोनों मुक़ाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। दूसरे सेमीफाइनलिस्ट के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में आइए देखते हैं कि कौन सी टीम कैसे सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकती है।

न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को खेले गए सुपर-8 मैच में 61 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ उसके दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं और +3.050 के नेट रन रेट के साथ वह दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड अपना आखिरी सुपर 8 मुक़ाबला इंग्लैंड से 27 फरवरी को खेलेगा।

पाकिस्तान को हासिल करनी होगी जीत

वहीं पाकिस्तान ने भी अबतक दो मुक़ाबले खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मुक़ाबला बारिश से रद्द हो गया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दो मैचों में एक अंक और -0.461 के रन रेट के साथ पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। पाक अपना आखिरी मुक़ाबला 28 फरवरी को श्रीलंका से खेलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026, सुपर 8, ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1इंग्लैंड (Q)22004+1.491
2न्यूजीलैंड21013+3.050
3पाकिस्तान20111-0.461
4श्रीलंका (E)20200-2.800

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच फंसा पेंच

सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को पहले इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार का इंतजार करना होगा। इंग्लैंड जीतने बड़े अंतर से जीतेगा पाकिस्तान के लिए उतना आसान होगा। क्योंकि सेमीफ़ाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान को न सिर्फ श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा। बल्कि उसे बड़े मार्जिन से जीत दर्ज़ करनी होगी। ताकि उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके।

क्या कहता है ताजा समीकरण

अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड पर 20 या उससे ज्यादा रनों से जीत दर्ज़ करता है, तो पाकिस्तान को श्रीलंका को लगभग 50 रन से हराना होगा। इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच पहले होने वाला है, जिससे पाकिस्तान को अपने मैच से पहले ही स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें कितने रन या कितने ओवर में जीत हासिल करनी है।