26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SL vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भावुक हुए श्रीलंकाई कप्तान, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "घरेलू दर्शकों को निराश करना वाकई बहुत शर्मनाक होता है। वे हमेशा हमारा समर्थन करते रहे हैं। हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन सच कहूं तो मिचेल सेंटनर और कोल मैककोन्ची की साझेदारी शानदार रही, जिसने मैच हमसे दूर कर दिया।"

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 26, 2026

SL vs NZ Match Highlights

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा। (फोटो सोर्स: IANS)

New Zealand vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के हाथों 61 रन से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच गंवाने के साथ श्रीलंका खिताबी दौड़ से बाहर हो गया है। कप्तान दासुन शनाका इस हार से निराश हैं। उनका मानना है कि घरेलू दर्शकों को निराश करना वाकई बहुत शर्मनाक होता है।

श्रीलंका को मिली शर्मनाक हार

बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस पारी में कप्तान मिचेल सेंटनर (47) और कोल मैककोन्ची (नाबाद 31) के बीच 84 रन की साझेदारी हुई। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी।

दासुन शनाका ने मैच के बाद क्या कहा

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "घरेलू दर्शकों को निराश करना वाकई बहुत शर्मनाक होता है। वे हमेशा हमारा समर्थन करते रहे हैं। हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन सच कहूं तो मिचेल सेंटनर और कोल मैककोन्ची की साझेदारी शानदार रही, जिसने मैच हमसे दूर कर दिया। हमारी योजना उन्हें करीब 130 रनों पर रोकने की थी, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इसलिए हमें उन्हें श्रेय देना होगा।"

उन्होंने कहा, "बल्लेबाजों को शीर्ष क्रम में अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। हम एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रह सकते। सभी बल्लेबाजों को सकारात्मक विकल्प अपनाने होंगे। अगर आप सकारात्मक खेलते हुए आउट भी होते हैं, तो डगआउट में लौटते वक्त संतोष रहता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ, हमने चांस नहीं लिए। यह टी20 क्रिकेट है, यहां इरादा और आक्रामकता दिखानी ही पड़ती है।"

इस मुकाबले में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस 22 गेंदों में महज 11 रन ही बना सके। कप्तान ने कहा, "कुसल मेंडिस हमारे अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन आज ऐसा दिन रहा जब किसी को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी।" पिच को लेकर श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "मुझे लगा था कि नई पिच होने के कारण विकेट थोड़ा संभलेगा, लेकिन जिस तरह उन्होंने गेंदबाजी की और जिन क्षेत्रों में उन्होंने गेंद डाली, वहां हम नहीं डाल पाए। यानी श्रीलंका के गेंदबाजों ने कभी-कभार सही लाइन-लेंथ पकड़ी, लेकिन लगातार नहीं। इसके उलट न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने आज रात शानदार तरीके से अपनी योजनाओं को अंजाम दिया।"

श्रीलंका खिताबी रेस से बाहर है। हालांकि, टीम 28 फरवरी को अपना अंतिम सुपर-8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। कप्तान ने भरोसा जताया है कि टीम शानदार अंदाज में अपने विश्व कप अभियान का समापन करेगी। दासुन शनाका ने कहा, "अब एक और मैच है और हमें उसे मजबूती से खत्म करना होगा। उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"