25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rinku Singh Father Health Update: रिंकू सिंह का ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलना मुश्किल! पिता की हालत गंभीर, फोर्थ स्टेज कैंसर के कारण सीसीयू में भर्ती

क्रिकेटर रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौट गए हैं। दरअसल, लिवर कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता खानचंद सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। फिलहाल वे ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 25, 2026

rinku singh

रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर (photo - IANS)

Rinku Singh Father Health Update: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, खानचंद इस समय मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी सांस लेने की प्रक्रिया को मशीन के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही, उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी यानी डायलिसिस की प्रक्रिया दी जा रही है। यह उपचार तब दिया जाता है जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कृत्रिम सहायता की जरूरत होती है।

डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है। मेडिकल बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक है और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जा रहा है और सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सिंह अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। कुछ समय उनके साथ बिताने के बाद वे टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए वापस लौट गए। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि रिंकू लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और अपने पिता के स्वास्थ्य की हर जानकारी ले रहे हैं।

इधर, अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बीते कुछ घंटों में खानचंद की स्थिति में और भी गंभीर हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों ने भी रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।