भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार पल
13 जुलाई 2002 को नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया का सामना मेजबान इंग्लैंड से था. लॉर्ड्स मैदान पर हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने ओपनर मार्कस ट्रेस्कॉथिक और कप्तान नासिर हुसैन की सेंचुरी के दम पर 325 रन का स्कोर बनाया था। 326 रन का लक्ष्य काफी कठिन था, कप्तान सौरव गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दी और 106 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप निभाई। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभाई। 42वें ओवर में युवराज 69 रन बनाकर पॉल कॉलिंगवुड की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन कैफ ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा। इसके बाद 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन दौड़कर कैफ और जहीर खान ने इंडिया को 2 विकेट की यादगार जीत दिलाई। जैसे ही कैफ ने विजयी रन लिया, वैसे ही लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े गांगुली ने अपनी शर्ट उतारी और हवा में लहराने लगे थे ।