
Champions Trophy 2025 Updates: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है, लेकिन मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अब तक दो आयोजन स्थल कराची और लाहौर स्टेडियम का हक नहीं मिला है। ये दोनों स्टेडियम नए सिरे से तैयार किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी को ये दोनों स्टेडियम पांच फरवरी को मिल सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इन दोनों स्टेडियम को पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के दौरान जांचा परखा जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी।
हालांकि इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि क्या यह स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे और उनमें जोड़ी गई नई सुविधाओं की जांच परख करने के लिए पीसीबी के पास पर्याप्त समय होगा या नहीं। पीसीबी ने इन दोनों स्टेडियम और रावलपिंडी स्टेडियम के नवीनीकरण पर 12 अरब (1200 करोड़) पाकिस्तानी रुपए खर्च किए हैं।
बता दें कि भारतीय टीम अपने सभी मैच हाईब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी। जबकि अन्य टीमों के मुकाबले पाकिस्तान के कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाने हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि करोड़ों खर्च करने के बाद भी ये स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरे उतर पाते हैं या नहीं।
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
1 मार्च: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
4 मार्च: पहला सेमीफाइनल, दुबई
5 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल, लाहौर
9 मार्च: फाइनल, लाहौर/दुबई
10 मार्च: फाइनल के लिए रिजर्व डे
Published on:
22 Jan 2025 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
