भारत अपना सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में खेलेगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी। ऐसे में आईसीसी ने ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमों को दुबई भेजने का फैसला लिया है, ताकी भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा तैयारी करने का मौका मिल सके।