13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BAN vs SL: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, समरविक्रम और असलंका ने ठोका अर्धशतक

BAN vs SL: पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। बांग्लादेशी के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने 89 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 39 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन बनाए।

2 min read
Google source verification
samar.png

Sri Lanka vs Bangladesh Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का दूसरा और ग्रुप बी का पहला मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। पल्लेकेले के मुथिया मुरलीधरन आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के लिए इस मैच में मथीशा पथिराना ने बेहतरीन गेंदबाजी की। वहीं सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। बांग्लादेशी के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने 122 गेंद पर 7 चौके की 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाये। श्रीलंका के सबसे ज्यादा पथिराना ने 7.4 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा धनयंज डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे और दासुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 39 ओवर में हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा 92 गेंद पर पांच चौके की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। असलंका के अलावा समरविक्रमा ने 77 गेंद पर छह चौके की मदद से 54 रन बनाए। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 10 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को तीसरे ओवर में 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा। तास्किन अहमद ने दिमुथ करुणारत्ने को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। इसके तुरंत बाद 15 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा। शोरिफुल इस्लाम ने पाथुम निसांका को विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराया।

43 के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। शाकिब अल हसन ने कुसाल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। मेंडिस ने 21 गेंदों में पांच रन बनाए। इसके बाद श्रीयाल्ङ्का बैकफुट पर आ गई। लेकिन समरविक्रमा-असलंका ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। लेकिन तभी 121 के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। सदीरा समरविक्रमा 77 गेंदों में 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुए। समरविक्रमा को मेहदी हसन ने मुशफिकुर रहीम के हाथों स्टंप कराया।

इसके तुरंत बाद शाकिब अल हसन ने धनंजय डी सिल्वा को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। डी सिल्वा सिर्फ एक रन बना सके। यह शाकिब अल हसन का इस मैच में दूसरा बोल्ड था। इसके बाद एक बार फिर असलंका ने पारी को संभाला और कप्तान दासुन शनाका के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। शनाका ने 21 गेंद पर 14 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन के अलावा तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मेहदी हसन ने एक- एक विकेट झटके।