क्रिकेट

GT vs CSK Final: तो क्या बारिश से धुल जाएगा फ़ाइनल मुक़ाबला?, अगर मैच नहीं हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन?

IPL 2023 Final: अहमदाबाद के मौसम का मिजाज बदल रहा है और रविवार शाम बारिश होने की काफी अधिक संभावनाएं है। ऐसे में अगर आईपीएल 2023 का फाइनल मैच बारिश की वजह से धुलता है तो कौन सी टीम चैंपियन बनेगी ये सबसे बड़ा सवाल है।

less than 1 minute read

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans ipl 2023 Final pitch and weather report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का फ़ाइनल मुक़ाबला चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगी। वहीं, धोनी की येलो आर्मी की निगाहें आईपीएल के अपने पांचवें खिताब पर होगी। लेकिन इस मैच से पहले फैंस के लिए बुरी खबर है। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

अहमदाबाद के मौसम का मिजाज बदल रहा है और रविवार शाम बारिश होने की काफी अधिक संभावनाएं है। ऐसे में अगर आईपीएल 2023 का फाइनल मैच बारिश की वजह से धुलता है तो कौन सी टीम चैंपियन बनेगी ये सबसे बड़ा सवाल है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की सुबह अहमदाबाद का मौसम काफी अच्छा रहेगा और धूप खिली रहेगी। लेकिन शाम होते-होते मौसम अपना मिजाज बदलेगा और काले बादल छाएंगे। शाम में 68 प्रतिशत बारिश की संभावनाएं बताई जा रही है, वहीं हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा 78 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और ह्यूमिडिटी के 63 प्रतिशत चांस है।

ऐसे में बारिश फ़ाइनल का मज़ा किरकिरा कर सकती है। पिछले साल आईपीएल 2023 में फाइनल के लिए रिजर्व डे था, मगर इस साल ऐसा नहीं है। आईपीएल 2023 के फाइनल का फैसला आज ही होगा। अगर आज बारिश होती है तो चैंपियन टीम का फैसला लीग स्टेज की प्वाइंट्स टेबल के आधार पर होगी। ऐसे में गुजरात टाइटन्स को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस 20 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर रही थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 17 अंक के साथ दूसरे पायदान पर। ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

Published on:
28 May 2023 10:58 am
Also Read
View All

अगली खबर