29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या विराट कोहली में बहुत ज्यादा घमंड है? 23 साल के चेतन सकारिया ने दिया जवाब

टीम इंडिया के युवा गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) से विराट कोहली के एट्टीट्यूड को लेकर सवाल किया गया। चेतन सकारिया ने खुलकर इस सवाल का जवाब दिया और बताया कि कैसे विराट कोहली दूसरों से अलग हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 5 Feb 2022, 2:26 PM IST

chetan_sakariya_talks_about_virat_kohli_aggression.jpg

Chetan Sakariya on Virat Kohli

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान के अंदर अपने एग्रेशन के लिए काफी जाने जाते हैं।विराट कोहली खेलते वक्त मैदान पर काफी ज्यादा गुस्सैल मोड में दिखते हैं। आलम ये रहता है कि कभी-कभी ऑनफील्ड अंपायर तक को विराट कोहली खरी-खोटी सुना देते हैं। विराट कोहली का ये रवैया जहां कुछ लोगों को भाता है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विराट कोहली के रवैये की जमकर आलोचना करते हुए उन्हे घमंडी कहते हैं।विराट कोहली काफी ज्यादा घमंडी हैं, विराट कोहली का बरताव ठीक नहीं है ऐसे सवाल भी अक्सर उठते ही रहते हैं। इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने विराट कोहली के एट्टीट्यूड के बारे में खुलकर बातचीत की है।

स्पोर्ट्स फैक्ट चैनल पर बातचीत के दौरान चेतन सकारिया से सवाल किया गया, 'क्या विराट कोहली में बहुत ज्यादा एट्टीट्यूड है? या लोगों का सोचना गलत है' इस सवाल का जवाब देते हुए चेतन सकारिया ने कहा, 'इस सवाल के जवाब में मैं यही कहूंगा कि लोग विराट कोहली को अच्छे से जान नहीं पाए।'


चेतन सकारिया ने आगे कहा, 'विराट कोहली एट्टीट्यूड दिखाते नहीं हैं वो जो उनका गेम होता है उसमें से बेस्ट निकालने के लिए वो ये तरीका आजमाते हैं। अगर आप ऑफ द फील्ड उनको देखोगे तो बहुत ही मजाकिया और फन लविंग इंसान हैं वो। इसके अलावा वो काफी हंबल भी हैं। मैं मानूंगा कि बिल्कुल गलत बात है उनके बारे में ये एट्टीट्यूड बिल्कुल नहीं है उनमें।'

बता दें कि 23 साल के युवा गेंदबाज चेतन सकारिया ने अपनी गेंदबाजी से आईपीएल में फैंस को काफी प्रभावित किया। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से चेतन ने पिछले सीजन आईपीएल खेला था। वहीं अगर उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 1वनडे और 2 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा 14 आईपीएल मैचों में इस गेंदबाज के नाम 14 विकेट दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली से लेकर पृथ्वी शॉ तक, 4 कप्तान जो भारत को बना चुके हैं चैंपियन