11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन के साथ बैठा ये क्यूट बच्चा आज है टीम इंडिया का दिग्गज गेंदबाज, पहचानना है मुश्किल

क्रिकेटर्स फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन खिलाड़ियों से जुड़ी हुई उनकी बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी कड़ी में हम आपके सामने लाए हैं भारतीय तेज गेंदबाजी के बचपन से जुड़ी हुई तस्वीर जिसमें वो अपनी बहन के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 14, 2022

Mumbai Indians bowler Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah childhood photo

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स से जुड़ी हुई खबरें फैंस के लिए किसी स्पेशल ट्रीट से कम नहीं होती है। फैंस अपने पसंदीद क्रिकेटर्स और उनकी पर्सनल लाइफ में खासा इंटरेस्ट रखते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर खिलाड़ियों से जुड़ी हुई ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं, जिन्हें पहचानने का चैलेंज दिया जाता है। क्रिकेट फैंस ज्यादातर तो अपने फेवरेट खिलाड़ियों की पहचान कर लेते हैं लेकिन, कई बार चाहे जितना भी फेमस खिलाड़ी हो उसे एक झलक में पहचान पाना तकरीबन नामुमकिन होता है। इसी कड़ी में हम आपके सामने लेकर आए हैं भारतीय क्रिकेट से जुड़े एक ऐसे स्टार की फोटो जिसे एक झलक में पहचान पाना आपके लिए आसान नहीं रहने वाला। फोटो में अपनी बहन के साथ बैठा छोटा सा क्यूट सा बच्चा कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह है।

जसप्रीत बुमराह ने खुद ही इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया था। जस्प्रीत बुमराह ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा था, 'अगर आप अपने बचपन को साथ लेकर चलते हैं तो आप कभी बुजुर्ग नहीं होते हैं।' जसप्रीत बुमराह ने इस तस्वीर में अपनी बहन जुहिका बुमराह को भी टैग किया था।


जसप्रीत बुमराह अपनी बहन के बेहद करीब हैं उन्हें कई मौकों पर अपनी बहन के साथ फोटो शेयर करते हुए देखा जा चुका है। फैंस के लिए एक झलक में इस तस्वीर में जसप्रीत बुमराह को पहचान पाना आसान नहीं रहा लेकिन, फिर भी कुछ फैंस बच्चे की क्यूट स्माइल देखकर यह अनुमान लगा रहे थे कि ये बच्चा जसप्रीत बुमराह ही है।
यह भी पढ़ें: पिता चलाते थे टेंपो, भाई ने की थी आत्महत्या; चेतन सकारिया का संघर्ष


जसप्रीत बुमराह की गिनती इस वक्त विश्व क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों में होती है। जसप्रीत बुमराह ने 27 टेस्ट मैचों में 113, 70 वनडे मैचों में 113 और 55 टी-20 मैचों में 66 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते हैं।
यह भी पढ़ें: जब ब्लाइंड डेट से 5 मिनट में भाग गए थे विराट कोहली, कहा-'बदसूरत थी लड़की'

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग