
ढाका। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज और यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल ( Chris Gayle ) ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हर कोई जानता है कि पाकिस्तान अपने मुल्क में आतंक को बढ़ावा देता है, लेकिन क्रिस गेल को पाकिस्तान पूरी दुनिया का सबसे सुरक्षित देश लगता है। गेल ने ऐसा बयान देकर वाकई सभी को चौंका दिया है। गेल ने कहा है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।
पाकिस्तान में मिलेगी राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा- गेल
इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग ( Bangladesh premier league ) खेल रहे क्रिस गेल ने कहा है, 'मौजूदा समय में पाकिस्तान (Pakistan) दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है, पाकिस्तान में आपको राष्ट्रपित स्तर की सुरक्षा मिलेगी, इसका मतलब है कि आप सुरक्षित हाथों में हैं। मेरा मतलब है कि हम बांग्लादेश में भी सुरक्षित हाथों में हैं। मैं सही कह रहा हूं न?'
बांग्लादेश को जाना है पाकिस्तान दौरे पर
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( Pakistan Cricket Board ) काफी समय से अपने मुल्क में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को फिर से बहाल करने के लिए मशक्कत कर रहा है। हाल फिलहाल में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन वहां भी कई सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। अब बांग्लादेश की टीम को जनवरी-फरवरी में पाकिस्तान जाना है, लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बन पा रही है। बांग्लादेश के भी तीन सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान जाने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में गेल का बयान बांग्लादेश क्रिकेट को कोई दिशा दे सकता है।
Published on:
10 Jan 2020 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
