15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Playoff Scenario: गुजरात और बेंगलुरु का प्लेऑफ लगभग पक्का, अगर ऐसा हुआ तो टॉप 2 पर फिनिश करेगा चेन्नई, पढ़ें पूरा समीकरण

अंक तालिका में इस समय टॉप 4 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर गुजरात टाइटंस , सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स हैं। यहां से अगर बैंगलोर और गुजरात अपने बचे हुए दोनों मुक़ाबले हार जाते हैं और हैदराबाद और पंजाब किंग्स बचे हुए दोनों मुक़ाबले जीत जाते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 15, 2026

IPL 2026 Playoff Scenario

IPL 2026 rcb vs kkr: केकेआर के खिलाफ रन लेते हुए विराट कोहली (फोटो- IANS)

IPL 2026 Playoff Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन बाकी 8 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। अब तक 59 मैच खेले जा चुके हैं, फिर भी कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

वर्तमान अंक तालिका में टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) मौजूद हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अगर RCB और GT अपने बचे हुए दोनों मैच हार भी जाते हैं, जबकि SRH और PBKS दोनों मैच जीत लेते हैं, तब भी RCB और GT प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। इस स्थिति में राजस्थान रॉयल्स को अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम एक मैच हारना होगा।

RCB की स्थिति

आरसीबी ने 12 मैचों में 8 जीत हासिल कर 16 अंक और +1.053 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर कब्जा किया हुआ है। अगर टीम अपने बचे हुए दोनों मैच हार भी जाती है, तब भी उसके 16 अंक रहेंगे और वह टॉप-4 में जगह बनाए रखेगी। आरसीबी के आखिरी दो मुकाबले पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैं।

गुजरात टाइटंस की स्थिति

गुजरात टाइटंस (GT) का भी यही हाल है। गुजरात टाइटंस 12 मैचों में आठ जीतकर 16 अंक और +0.551 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात के आखिरी दो मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हैं।

दूसरी ओर, अगर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए तीनों मैच जीत जाती हैं, तो दोनों के 18-18 अंक हो जाएंगे और वे टॉप-2 में पहुंच जाएंगी। ऐसी स्थिति में RCB और GT को प्लेऑफ सुनिश्चित करने के लिए अपने बचे हुए दो मैचों में से सिर्फ एक-एक मैच जीतना होगा।

राजस्थान रॉयल्स को जीतने होंगे इतने मैच

राजस्थान रॉयल्स को अगर यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो अगले तीन मुकाबलों में कम से कम दो जीतने होंगे। अगर वह ऐसा करती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। वहीं अगर उन्हें टॉप 2 में जगह बनानी है तो यहां से सभी मुक़ाबले जीतने पर फोकस करना होगा। राजस्थान अब दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) से मैच बचे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026