
वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे गेल, विश्वकप खेलना भी संदिग्ध
नई दिल्ली। भरता और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देश पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। वेस्ट इंडीज की टीम टेस्ट मैच में बुरी तरह फ्लॉप चल रही है ऐसे में सीमित ओवरों में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अब वेस्टइंडीज टीम को एक बड़ा झटका लगा है। वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ये साफ़ कर दिया है के वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे।
गेल नहीं खेलेंगे वनडे -
गेल ने 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलने के संकेत दिए हैं। गेल इस दौरान अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का हिंसा रहेंगे। इस मामले में उन्होंने वेस्ट इंडीज बोर्ड से नॉ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी ले लिया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने क्रिस गेल को 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच एपीएल के लिए एनओसी दे दी है। गेल की गैमौजूदगी में वेस्ट इंडीज टीम बेहद कमजोर नज़र आएगी। इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। इसका पहला मैच 4 नवंबर को कोलकाता में होगा. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि गेल इस टी-20 सीरीज में मौजूद रहेंगे या नहीं। साथ ही वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी में ये उल्लेख किया है कि विश्वकप-2019 के लिए गेल की टीम में चयन की गारंटी नहीं है। ऐसे में गेल का ये विश्वकप खेलना भी संदिग्ध है।
टेस्ट में ख़राब प्रदर्शन -
बता दें भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम की हालत बेहद ख़राब है। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 649 रनों पर घोषित कर दी थी। जवाब में उतरी वेस्ट इंडीज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और मात्र 181 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने का मौका दिया है। फॉलो ऑन खेलने आई वेस्ट इंडीज की शुरुआत एक बार फिर ख़राब रही। लंच तक वेस्टइंडीज ने 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर शाई होप (0) और कीरेन पॉवेल (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Published on:
6 Oct 2018, 12:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.