
टीम इंडिया कोच गौतम गंभीर और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Photo Credit- BCCI )
India vs New Zealand, T20 World Cup 2026, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मौका मिले तो टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी पैड पहनकर मैदान पर बल्लेबाजी करने उतर जाएं।
सूर्यकुमार यादव ने कहा, "अगर चीजें गौतम गंभीर के नियंत्रण में होतीं तो वो पैड पहन कर बल्लेबाजी करने आ जाते। वो इस तरह की परिस्थितियों में खेले हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप जीते हैं।" सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि बल्लेबाजी में खिलाड़ी अपने सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने यह भी बताया कि गंभीर ने टीम के अंदर ऐसा वातावरण तैयार किया है कि खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान ना देकर टीम की सफलता पर ध्यान लगाएं।
सूर्या ने कहा कि वह ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से भी बिल्कुल चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हमने इस पर बिल्कुल भी बात नहीं की है। अगर हम 120 के स्ट्राइक रेट से फाइनल खेल रहे हैं, तो मैं 120 के स्ट्राइक रेट से खेलना पसंद करूंगा। टीम के साथ कोई प्रॉब्लम नहीं है। हम कभी-कभी बातचीत करते हैं, लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं देते। किसी दिन अगर कोई बल्लेबाज किसी बॉलर के खिलाफ अच्छा करता है, तो उस समय मैदान में जाकर बैटिंग करना और टीम की जरूरतों को पूरा करना जरूरी होता है। हम वही कर रहे हैं।"
भारतीय टीम ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। अहमदाबाद में अगर टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहती है, तो भारतीय टीम इतिहास रच देगी। उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी टीम टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव नहीं कर सकी है। न्यूजीलैंड ने दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। इससे पहले टीम ने टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल मैच खेला था, जहां कीवी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
Published on:
08 Mar 2026 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
