10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माने की खबरों पर मोहम्मद रिजवान ने तोड़ी चुप्पी

Mohammad Rizwan on Pakistan players fined: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जल्दी बाहर होने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख के जुर्माने की खबरों पर मोहम्मद रिजवान ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने साफ लहजे में कहा है कि अगर ऐसा है तो पीसीबी को इसकी घोषणा करनी चाहिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 08, 2026

Mohammad Rizwan on Pakistan players fined

पाकिस्‍तानी विकेटकीपर-बल्‍लेबाज मोहम्‍मद रिजवान। (फोटो सोर्स: IANS)

Mohammad Rizwan on Pakistan players fined: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से पाकिस्‍तान टीम के खराब प्रदर्शन और जल्‍दी बाहर होने पर पीसीबी के खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माने की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। इस मामले पर अब पाकिस्‍तान के विकेटकीपर बल्‍लेबाज मोहम्‍मद रिजवान ने चुप्‍पी तोड़ी है। रिजवान वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस बारे में पीसीबी की पुष्टि बाकी है। अगर 50 लाख का जुर्माना किया गया है तो उसे ऑफिशियली अनाउंस किया जाना चाहिए। बता दें कि रिजवान बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम का हिस्सा हैं।

भारत से हार के बाद लगाया जुर्माना!

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने टीम के सभी सदस्यों पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के तुरंत बाद लगाया गया था। जहां सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 61 रन से हार गई थी।

हालांकि, पीसीबी ने खिलाड़ियों से कहा था कि अगर वे सेमीफाइनल में पहुंचते हैं तो जुर्माना माफ किया जा सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि टीम पल्लेकेले में श्रीलंका को 65 रन से हराने में नाकाम रही। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट ने कन्फर्म किया कि जुर्माना सिर्फ खराब फील्ड प्रदर्शन के कारण लगाया गया था।

'ऑफिशियली अनाउंस करना चाहिए'

रिजवान ने कहा कि कई लोगों ने मुझसे इस बारे में पूछा है, लेकिन अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं आया है। पीसीबी का अभी खुलकर इस बारे में कन्फर्मेशन देना बाकी है। अगर 50 लाख का फाइन या पेनल्टी है, तो इसे ऑफिशियली अनाउंस किया जाना चाहिए। अभी ये सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स हैं और कुछ नहीं।

इस दौरान रिजवान ने टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने का भी बचाव किया था। यह कहते हुए कि टीम सिर्फ नेट रन रेट पर बाहर हो गई थी और यह ग्रीन शर्ट्स के खराब परफॉर्मेंस का मामला नहीं था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नेट रन रेट पर इवेंट से बाहर हुआ, सीधे हारने की वजह से नहीं।

‘मैं भारत के मैच नहीं देखता’

वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर इंडिया की सात रन की जीत पर कमेंट करने के लिए कहने पर रिजवान ने कहा कि वह भारत के मैच नहीं देखता। पाकिस्तान के सिलेक्टर्स ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए बाबर आजम और सैम अयूब को वनडे टीम से बाहर कर दिया है। यह फैसला वर्ल्ड कप में खराब परफॉर्मेंस के बाद लिया गया, जहां दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद से कम था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप