1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में आमने-सामने कप्तानी करते नजर आए वार्नर-स्मिथ, पर मैदान मार ले गए बूम-बूम अफरीदी

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की भिड़ंत में शाहिद अफरीदी ले गए प्लेयर ऑफ डा मैच की ट्रॉफी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Jan 2019, 6:04 PM IST

warner smith

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में आमने-सामने कप्तानी करते नजर आए वार्नर-स्मिथ, पर मैदान मार ले गए बूम-बूम अफरीदी

नई दिल्ली।बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2019 के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर की कप्तानी वाली टीम सिलहट सिक्सर्स ने अपना पहला मुकाबला खेला। सिलहट का मुकाबला कोमिला विक्टोरिएंस की टीम से था जोकि वह 4 विकेट से हार गई। रोचक बात यह रही की विक्टोरिएंस की कप्तानी स्टीव स्मिथ के हाथों में थी। बता दें कि दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर पिछले साल दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान गेंद से छेड़खानी मामले में पकड़े जाने पर 1 साल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बैन लगा दिया गया था। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी कर रहे हैं।


वार्नर की टीम ने की पहले बल्लेबाजी-
विक्टोरिएंस ने टॉस जीता और सिलहट को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डेविड वार्नर और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ओपनिंग करने उतरे। शुरुआत ख़राब रही और पहला विकेट दास(1) के रूप में 1 रन के स्कोर पर गिरा। वार्नर भी कुछ खास नहीं कर सके और 13 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन 26 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर बने। सिलहट ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 127 रन बनाए। मेहदी हसन, मोहम्मद शहीद और मोहम्मद शैफुद्दीन के नाम 2-2 सफलताएं रहीं। पूर्व पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शाहिद अफरीदी ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट झटका।

1 गेंद रहते विक्टोरिएंस ने जीता मैच-
विक्टोरिएंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उन्होंने शुरूआती दो विकेट मात्र 21 रन पर गंवा दिए। तमीम इकबाल एक छोर पर बने रहे। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए। शोएब मालिक ने 20 गेंदों में 13 रन। मैच जीत पाना मुश्किल हो गया था लेकिन बल्लेबाजी पर उतरे बूम-बूम अफरीदी ने 25 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 39 रनों की नाबाद पारी खेली। तमीम अंतिम विकेट के रूप में 34 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। विक्टोरिएंस ने यह मैच मात्र 1 गेंद रहते 6 विकेट के नुक्सान पर जीता। उन्होंने 19.5 ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 130 रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया। सिलहट के अल-अमिन होसैन और संदीप लामिछाने के नाम 2-2 विकेट रहे।