वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्‍टूबर को भारत और पाकिस्‍तान के मुकाबले के दौरान पूरा स्‍टेडियम दर्शकों से भरा नजर आएगा। इस अहम मुकाबले के लिए बीसीसीआई आज से 14 हजार अतिरिक्त टिकट बेचने जा रहा है। आइये जानते आप कहां और कब से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं?
वर्ल्ड कप 2023 के तहत अभी तक कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन अभी तक मैच के दौरान दर्शक दीर्घा खाली ही नजर आ रही हैं। हालांकि 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा नजर आएगा। इस अहम मुकाबले के लिए अब बीसीसीआई ने भी अतिरिक्त टिकट बेचने की बड़ी घोषणा की है। बीसीसीआई आज से इस महामुकाबले के लिए 14 हजार अतिरिक्त टिकट बेचने जा रहा है। आइये जानते आप कहां और कब से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं?
वर्ल्ड कप 2023 में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। बीसीसीआई ने उद्घाटन मुकाबले के साथ अब तक मैचों में दर्शकों की भीड़ कम होने के चलते अतिरिक्त टिकट बांटने का निर्णय लिया है। दरअसल, मैचों में दर्शक दीर्घा को खाली देख कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने बीसीसीआई को टिकट बांटने की सलाह दी थी।
आज से बेचे जाएंगे अतिरिक्त टिकट
वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान का ग्रुप-स्टेज मुकाबला शनिवार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच के लिए अतिरिक्त टिकटों की बिक्री आज 8 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी। https://tickets.cricketworldcup.com वेबसाइट पर क्रिकेट फैंस ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।
शेड्यूल बदलने से पैदा हुआ था भ्रम
यह पहली बार नहीं है, जब बीसीसीआई को विश्व कप 2023 से पहले मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीसीसीआई ने सबसे पहले वर्ल्ड कप का शेड्यूल बदला था। 9 मैचों की तारीख बदलने के कारण क्रिकेट फैंस में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। अब सभी की नजरें 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले महामुकाबले पर हैं।