
नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा उदीयमान खिलाड़ी अंबाती रायडू इन दिनों अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण चर्चा में है। दरअसल रायडू का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक बुर्जुग के साथ हाथापाई करते दिख रहे है। बताया जाता है कि यह वीडियो हैदराबाद की है। हालांकि पूरे मामले पर रायडू की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो से यह साफ जाहिर हो रहा है कि रायडू ने कार से निकलते ही पहले तो बुर्जुग के साथ कहासुनी की, उसके बाद दोनों में हाथापाई भी हुई। दोनों के बीच झगड़ा होने की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग बीच-बचाव करने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक रायडू हैदराबाद की सड़कों पर तेज गति से कार ड्राइव कर रहे थें। जिस पर एक बुर्जुग व्यक्ति ने आपत्ति जताई। इसके बाद रायडू कार से निकल कर उस व्यक्ति के साथ कहासुनी करने लगे। माहौल बिगड़ता देख आस-पास के लोग दोनों को समझाने की कोशिश करने लगे। एक दफा दोनों अपने-अपने रास्ते हो भी लिए। लेकिन तुरंत बाद बुर्जुग के कुछ कहने पर दोनों के बीच हाथापाई की शर्मनाक घटना हो गई। रायडू के इस बर्ताव के उनके फैंस भी मायूस है।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
मामले को सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस के पास स्थानीय लोगों ने घटना की शिकायत की थी। पीड़ित पक्ष इस मामले की बीसीसीआई से भी शिकायत करने की बात कह रहा है। कई लोगों का कहना है कि रायडू ने पहले बुर्जुग को अपनी गाड़ी से टक्कर भी मारी थी।
भारत के लिए खेल चुके हैं रायडू
अंबाती रायडू भारत की ओर से 34 वन डे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। जिसमें रायडू ने एक हजार से ज्यादा रन भी बनाया है। रायडू आईपीएल में भी काफी सफल बल्लेबाज माने जाते हैं। वे मुंबई इंडियस की ओर से खेलते हैं। रायडू ने अपना आखिरी वनडे मैच 15 जून को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। टीम इंडिया में रायडू ने साल 2013 में डेब्यू किया था।
पहले ही कर चुके हैं लडा़ई
रायडू साल 2005 के एक रणजी मैच में साथी खिलाड़ी से लड़ चुके हैं। अर्जुन यादव नाम के खिलाड़ी के साथ हुई रायडू की भिड़त को शांत करने के लिए अंपायर को आना पड़ा था।
टी-20 में 18 अर्धशतक लगा चुके हैं रायडू
रायडू तेज बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। टी-20 में रायडू ने अभी तक 174 मैचों में 121.89 की स्ट्राइक रेट के साथ 3452 रन बना चुके है। जिसमें 18 अर्धशतकीय पारी भी शामिल है।
Published on:
01 Sept 2017 08:49 am

