5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni ने चुपके से गरीब ठेले वाले को दिए 35 हजार, वजह है चौंकाने वाली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिग्गज MS Dhoni की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है। लोग धोनी से प्यार करते हैं मैदान पर कई बार धोनी को लेकर फैंस की दीवानगी देखी जा चुकी है। धोनी भी अपने चाहनेवालों पर प्यार लुटाते हैं ऐसा ही कुछ हाल ही के दिनों में देखने को मिला था।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 23, 2022

CSK Captain MS Dhoni

MS Dhoni heartwarming gesture

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। धोनी को कम ही मौकों पर इंटरव्यू या फिर किसी पार्टी में शिरकत करते हुए देखा गया है। बावजूद इसके धोनी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। धोनी को मैदान पर कई बार फैंस के लिए दरियादिली दिखाते हुए देखा गया है। आईपीएल 2021 में उन पलों को कौन भूल सकता है जब धोनी ने CSK के लिए रोती बच्ची को मैच के बाद बॉल गिफ्ट में दी थी।वहीं मैदान के बाहर भी धोनी कुछ इसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कुछ वक्त पहले एक खबर सामने आई थी कि धोनी जब काफी छोटे थे तो और क्रिकेट के लिए तैयार हो रहे थे तब वो जिस दुकान के बाहर चने खाया करते थे उन्होंने वहां के पैसे नहीं चुकाए थे। उड़ते-उड़ते ये खबर जब धोनी के पास पहुंची तब उन्होंने कुछ ऐसा किया जो आपके मन में उनके लिए और सम्मान भर देगा।

एम एस धोनी उसी चने के ठेले पर गए और 35 हजार रूपए रखकर चुपचाप चले गए। जिसके बाद चने वाले जिसका नाम भी महेन्द्र था उसने कहा, ' धोनी ने मुझे 35 हजार रुपए दिए उससे मेरी काफी मदद हो गई। खर्चा-पानी निकल जाता है मेरा। जब वो मुझे पैसे देकर गए तब पब्लिक भीड़ लगा दी कि महेंद्र जी पैसे गिनिए तब हम गिन दिए। उन्होंने कभी भी उधार चने नहीं खाए हमेशा पैसे देकर ही चने खाए थे।'
यह भी पढ़ें: युवराज सिंह हुए इमोशनल; विराट कोहली को दिया स्पेशल गिफ्ट


चने वाले ने आगे कहा, ' धोनी से मुझको जाकर मिलना चाहिए था लेकिन वो ही आकर मुझसे मिल गए मुझे बहुत खुशी है। वो जब चना खाते हैं तो मुझको याद करते हैं। धोनी बचपन से काफी ताकतवर थे उनके बाजू में इतनी ताकत थी कि एक बार उन्होंने सिक्स मारा तो वो टंकी पर चला गया था।' मालूम हो कि जब थाला धोनी जब रांची कॉलेज के मैदान में खेलने आते थे तब इसी दुकान से चना खाया करते थे।

चना बेचने वाले महेन्द्र को धोनी के साथ बिताए हर पल अच्छे से याद हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि धोनी भी उन्हें नहीं भूले हैं। बता दें कि एम एस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 विश्वकप, वनडे विश्वकप और चैपिंयस ट्रॉफी का खिताब जीता था। धोनी की कप्तानी में चैन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 बार आईपीएल का खिताब भी जीत चुकी है।
यह भी पढ़ें: 11 साल के बच्चे के इलाज के लिए KL Rahul ने दिए 35 लाख