24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSK vs RCB: चेन्नई के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी बेंगलुरु, पिछले 9 मुकाबलों के आंकड़े देख नहीं होगा विश्वास

IPL 2025 CSK vs RCB: आईपीएल के इतिहास में आरसीबी हमेशा से सीएसके पर भारी रही है। आंकड़ों के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 21 मैचों चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 28 Mar 2025, 10:22 AM IST

CSK vs RCB

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच टूर्नामेंट का 8वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम अपना पहला मुकाबला जीत कर यहां पर खेलने के लिए उतरेंगी। आरसीबी ने अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी, तो वहीं, चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था।

आईपीएल 2025 में अब तक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। लेकिन, चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होती है। क्योंकि, यहां पर गेंद बल्ले पर रुक कर आती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट्स खेलना इतना आसान नहीं होता है। यहां पर चेन्नई की टीम हमेशा से एक मजबूत टीम मानी जाती रही है। यहां टॉस भी एक अहम रोल निभाता है। इस मैदान पर पिछले मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई की पूरी टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।

17 साल से चेपॉक में हार रही है RCB

आरसीबी और सीएसके के मुकाबले में भी माना जा रहा है कि जो टीम टॉस जीतेगी वह लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी। आईपीएल के इतिहास में आरसीबी हमेशा से सीएसके पर भारी रही है। आंकड़ों के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 21 मैचों चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है। वहीं, आरसीबी को 11 मैचों में ही जीत मिली है। चेपॉक के मैदान में तो आरसीबी पिछले 17 वर्षों से सीएसके से नहीं जीत पाई है। आंकड़ों के अनुसार, यहां पर दोनों टीम के बीच खेले गए कुल 9 मैच में से आरसीबी को 8 में हार और एक में जीत (साल 2008) मिली थी।

चेपॉक के मैदान में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और सीएसके के पास इसकी कमी नहीं है। रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद की तिकड़ी विरोधियों को अपनी फिरकी में घुमाने का दम रखती है। नूर जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं, आरसीबी की बात करे तो उनके पास क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और लियम लिविंगस्टन हैं।

ये भी पढ़ें: एक रन की कीमत 1 करोड़ 80 लाख, 27 करोड़ में ऋषभ पंत को खरीदकर पछता रही लखनऊ?