
Ind vs SL T20
India vs Srilanka 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (MCA) में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 207 रनों का लक्ष्य दिया। बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्हें 190 पर रोक दिया। इस मैच में श्रीलंका के लिए कप्तान दसून शनाका ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस और दसून शनाका ने अर्धशतकीय पारी खेली। कुशल मेंडिस 31 गेंद में 52 रन बानये। वहीं कप्तान शनाका ने 22 गेंद पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली। जवाब में भारत ने 8 विकेट खोकर 190 रन की बना सका। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाए।
207 रन का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने एक के बाद एक विकेट खोए और मात्र 57 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। 12 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। ईशान किशन पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। कसून रजिता ने उन्हें अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। 20 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिर। शुभमन गिल तीन गेंद में पांच रन बनाकर कसून रजिता की गेंद पर महीष तीक्ष्णा को कैच दे बैठे।
इसके मात्र एक रन बाद भारत का तीसरा विकेट गिरा। राहुल त्रिपाठी पांच गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। मदुशंका ने उन्हें विकेटकीपर कुशल मेंडिस के हाथों कैच कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आर कप्तान हार्दिक पांड्या भी कुछ खास नहीं कर पाये और 12 गेंद में 12 रन बनाकर चमिका करुणारत्ने की गेंद पर कुशल मेंडिस को कैच दे बैठे। अब टीम इंडिया मुश्किल में आ चुकी थी।
दीपक हुड्डा के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें धनंजय डीसिल्वा के हाथों कैच कराया। दीपक हुड्डा ने 12 गेंद में नौ रन बनाए। अब भारत के लिए जीत बहुत मुश्किल दिख रही थी। लेकिन तभी सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने यहां से पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की।
अक्षर पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी कर 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर किया। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया मैच में आपसी की। दूसरी तरह वर्ल्ड नंबर 1 सूर्यकुमार यादव ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंद में अपने 50 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। लेकिन तभी सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंद का सामना किया और तीन चौके और तीन सिक्स लगाए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें हसरंगा के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद अक्षर का साथ देने गेंदबाज शिवम मावी आए। अपना दूसरा मुक़ाबला खेल रहे मावी ने आते ही बल्ल चलना शुरू किया और श्रीलंका गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरती थी। लेकिन भारत मात्र 4 ही रन बना सका। ओवर की दूसरी गेंद पर शनाका ने करुणारत्ने के हाथों अक्षर को कैच आउट कराया। अक्षर ने 31 गेंद पर 6 सिक्स और 3 चौके की मदद से 65 रन बनाए। मावी ने 16 गेंद पर 27 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका और दसून शनाका ने दो -दो विकेट, वनिंदू हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने एक -एक विकेट झटके।
Updated on:
06 Jan 2023 08:39 am
Published on:
05 Jan 2023 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
