
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल। (फोटो सोर्स: एक्स@/IPL)
DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स बुधवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। दिल्ली को आखिरी दो गेंदों पर दो रनों की दरकार थी, लेकिन एक गेंद पर डेविड मिलर ने सिंगल नहीं लिया और अगली गेंद पर कुलदीप रन आउट हो गए। इस हार के लिए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया।
मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि जाहिर है जिस तरह से हम खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों टीमों ने बहुत बढ़िया क्रिकेट खेला। मुझे लगता है कि इस तरह के करीबी मैच में आप किसी भी चीज पर उंगली उठा सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा खेला। चेज के दौरान हम और ज्यादा समझदारी से खेल सकते थे। जिस अहम समय पर विकेट गिरे, अगर ऐसा न हुआ होता तो हम चेज को और पहले ही खत्म कर सकते थे।
केएल राहुल की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए अक्षर ने कहा कि उन्होंने बहुत अच्छी पारी खेली। अगर आप देखें, जिस तरह से पावरप्ले चल रहा था, उसके बाद उन्होंने मोमेंटम बनाए रखा। जब विकेट गिर रहे थे, तब भी उन्होंने एक छोर से मोमेंटम बनाए रखा। उन्होंने रन-रेट को नीचे नहीं गिरने दिया। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बैटिंग थी। मुझे लगता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हम अगले मैच में इसे खत्म करेंगे।
डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते थे। डीसी फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर जीटी की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार जीटी ने जीत का खाता खोला है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
Published on:
09 Apr 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
