1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका को मिला नया कप्तान

डीन एल्गर को टीम के नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस की गैर मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका टीम का कप्तान बनाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 Jan 2019, 5:06 PM IST

dean elgar

SA vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका को मिला नया कप्तान

नई दिल्ली। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने शुक्रवार से पाकिस्तान साथ यहां शुरू होने जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए डीन एल्गर को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्गर को टीम के नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस की गैर मौजूदगी में टीम का कप्तान बनाया गया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी दक्षिण अफ्रीका तीसरा मैच भी जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।


धीमी ओवर गति के लिए फाफ पर लगा बैन-
आईसीसी ने डु प्लेसिस एक टेस्ट मैच के लिए निलंबित कर रखा है। उन पर यह निलंबन दूसरे टेस्ट मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया था। आईसीसी ने डु प्लेसिस पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने के अलावा उन पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना भी लगाया था।


दूसरी बार कप्तानी संभालेंगे एल्गर-
एल्गर दूसरी बार टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 में लॉर्डस में इंग्लैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी जिसमें दक्षिण अफ्रीका को 211 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

मारकरम भी हो सकते हैं बाहर-
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने एडेन मारकरम के स्थान पर भी सलामी अनकैप्ड बल्लेबाज पीटर मलान को अतिरिक्त खिलाड़ियों में रख लिया है। मारकरम को केप टाउन टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए दाएं जांघ में चोट आई थी। मारकरम तीसरे टेस्ट से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे और उसके बाद ही उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा।