8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर की छुट्टी हुई

DC vs GT, IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों टीमों के बीच अबतक चार मुक़ाबले खेले गए हैं। गुजरात और दिल्ली दोनों ने दो - दो मैच जीते हैं। दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में अबतक गुजरात से नहीं जीत पाई है। पिछले बार उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था।

less than 1 minute read
Google source verification

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का 40वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। राजधानी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

शुभमन गिल ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने दो बदलाव किए हैं। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ललित यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह करेबियाई बल्लेबाज शाई होप और सुमित कुमार को मौका मिला है। दोनों टीमों के बीच अबतक चार मुक़ाबले खेले गए हैं। गुजरात और दिल्ली दोनों ने दो - दो मैच जीते हैं। दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में अबतक गुजरात से नहीं जीत पाई है। पिछले बार उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्सः
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर मैकगर्क, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमातुल्लाह ओमरजई, शाहरुख खान, राहुल तवतेयिा, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा।