2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2023: दिल्ली और RCB के बीच मुक़ाबला आज, जानें कब-कहां और कैसे फ्री में देखें मैच

Delhi Capitals vs Royal challengers Banglore when and where to watch: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
wpl_cap.png

women premier league 2023: विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा मुक़ाबला स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला दोपहर 3.30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का पहला मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया था। जिसमें मुंबई ने गुजरात को 143 रनों से हरा ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है। तो आइये जानते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मुक़ाबले को देख सकते हैं।

Women Premier League 2023: कब खेला जाएगा रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
WPL का पहला मुक़ाबला रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 4 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा।

Women Premier League 2023: कहां खेला जाएगा रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच यह मुक़ाबला रॉमुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Women Premier League 2023: कब शुरू होगा रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला?
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 3.00 बजे होगा।

Women Premier League 2023: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे WPL के मैच?
वुमेन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Women Premier League 2023: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड -
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, एलिस कैप्से, तारा नौरिस, लॉरा हैरिस, मरिजाने काप, पूनम यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मीनू मनी, जासिया अख्तर।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर : स्मृति मंधाना (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), डेन वान निकर्क, हीथर नाइट, एलिसे पैरी, मेगन शट, सोफी डेविने, एरिन बर्न्स, दिशा कासत, सहाना पवार, रेणुका ठाकुर, कोमल जंजाद, पूनम खेमनार, कनिका आहुजा, प्रीति बोस, शोभना आशा, श्रेयंका पाटिल और इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर)।

Story Loader