क्रिकेट

WPL 2023: यूपी को हरा फ़ाइनल में बने रहना चाहेगा दिल्ली , जानें कब-कहां और कैसे फ्री में देखें मैच

Delhi Capitals vs UP warriorz, when and where to watch: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आखिरी लीग मुक़ाबला यूपी वॉरियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को दिल्ली हर हाल में जीतना चाहेगा। इस जीत के साथ दिल्ली सीधा फ़ाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं यूपी वॉरियर्स भी प्लेऑफ में जगह बना चुका है। यूपी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और इसी नंबर पर फिनिश करेगा। यूपी को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए मुंबई या दिल्ली में से किसी एक टीम से एलेमिनेटोर खेलना होगा।

women premier league 2023: कब खेला जाएगा यूपी वॉरियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
WPL का पहला मुक़ाबला यूपी वॉरियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 7 मार्च यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

Women Premier League 2023: कहां खेला जाएगा यूपी वॉरियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
यूपी वॉरियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Women Premier League 2023: कब शुरू होगा यूपी वॉरियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला?
यूपी वॉरियर्स (UPW) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7.00 बजे होगा।

Women Premier League 2023: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे WPL के मैच?
वुमेन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Women Premier League 2023: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स : मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस।

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), के पी नवगिरे, सिमरन शेख, जीएम हैरिस, टीएम मैकग्राथ, डीपी वैद्य, डीबी शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, एस एक्लेस्टोन, के अंजलि सरवानी, आरएस गायकवाड़.

Published on:
21 Mar 2023 12:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर