नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन कुछ न कुछ अप्रिय घटित होता रहता है । इसलिए दिल्ली अब सिर्फ भारत की राजधानी ही नहीं अब क्राइम की भी राजधानी बनती जा रही है । यहां आय दिन किडनैपिंग, छेड़छाड़, बलात्कार और लूट-खसोट की घटनाएं होती रहती हैं । ऐसा ही कुछ एक पूर्व रणजी खिलाड़ी और अम्पायर धर्मवीर पाठक के साथ हुआ । रोहिणी स्थित उनके घर से वो पिछले 11 दिनों से लापता हैं । खबरों की माने तो उनके साथ किसी अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका जताई जा रही है ।