6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए लक्ष्मण ने चुनी अपनी टीम, धोनी और धवन को किया बाहर

- टी20 वर्ल्ड कप ( T20 World Cup ) के लिए लक्ष्मण ( VVS Laxman ) की टीम में धवन की जगह केएल राहुल ( KL Rahul ) को ओपनिंग के लिए रखा गया है - वहीं धोनी ( MS Dhoni ) की जगह ऋषभ पंत ( Rishabh pant ) को शामिल किया गया है

2 min read
Google source verification
dhoni_and_dhawan.jpeg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( mahendra singh dhoni ) फिलाहल मैदान से दूर हैं, लेकिन सभी क्रिकेट फैंस को ये उम्मीद है कि धोनी जल्द मैदान पर वापसी करेंगे और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप ( T20 World Cup ) के लिए भी टीम का हिस्सा होंगे। हालांकि फैंस की इन उम्मीदों को पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने जोर को झटका दिया है। दरअसल, वीवीएस लक्ष्मण ( VVS Laxman ) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनी है, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया है।

रवि शास्त्री ने दिए संकेत, वनडे से संन्यास लेने वाले हैं धोनी

लक्ष्मण की टीम में धोनी को नहीं मिली जगह

वीवीएस लक्ष्मण की 15 सदस्यीय टीम में एमएस धोनी को जगह नहीं मिली है। इसके अलावा हैरानी वाली बात ये है कि लक्ष्मण ने शिखर धवन ( Shikhar Dhawan ) को भी टीम में शामिल नहीं किया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए लक्ष्मण की टीम में धोनी और धवन का नहीं होना वाकई हैरान करने वाला है, क्योंकि धोनी अगर संन्यास की घोषणा करते भी हैं तो वनडे से रिटायर होंगे और उनका टी20 करियर जारी रह सकता है। वहीं शिखर धवन ने हाल ही में इंजरी से ठीक होकर टीम इंडिया में वापसी की है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले राशिद खान की हुंकार, ऑस्ट्रेलिया में ली करियर की तीसरी हैट्रिक

वीवीएस की टीम में रोहित-राहुल की जोड़ी करेगी ओपनिंग

लक्ष्मण ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल को दी है। इसके बाद मध्यक्रम के लिए उन्होंने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, और रिषभ पंत को रखा है। उन्होंने टीम में तीन ऑलराउंडर्स हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे को जगह दी है। तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में उन्होंने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को शामिल किया है। वहीं स्पिनर के तौर पर उनकी टीम में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जगह बनाने में सफल रहे हैं।

आपको बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण ने वर्ल्ड कप टीम का चयन इंदौर टी 20 मैच के दौरान किया था।

वीवीएस लक्ष्मण की T20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित 15 सदस्यीय भारतीय टीम-

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्रा चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग