8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AUS: पैट कमिंस की मां के निधन पर BCCI ने किया ट्वीट, इस वजह से भड़के फैंस, लगाई क्लास

ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस की मां 'मारिया कमिंस का निधन हो गया है। जिसके बाद बीसीसीआई ने पैट कमिंस के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया है। लेकिन भारतीय फैंस को बीसीसीआई की यह हरकत पसंद नहीं आई और फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे।

2 min read
Google source verification
ind_vs_aus_ng.png

India vs Australia Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन देर रात टीम को एक दुखद कहबर मिली। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की मां 'मारिया कमिंस का निधन हो गया।

कमिंस की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों के बेहद खराब थी। जिसके चलते वे इस दौरे को छोड़कर पहले ही अपने देश लौट गए हैं। पैट कमिंस के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट किया। बीसीसीआई ने ट्वीट में लिखा, 'पैट कमिंस की मां के निधन पर भारतीय क्रिकेट की ओर से हम दुख व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में हमारे विचार और प्रार्थना उनके और उनके परिवार के साथ हैं।'

बोर्ड के ऐसा करते हुए कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की लेकिन कुछ फैंस भड़क गए। भारतीय फैंस का कहना था कि कुछ दिन पहले टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का भी निधन हुआ है। लेकिन बीसीसीआई ने उनके लिए कोई ट्वीट नहीं किया है। एक यूजर ने लिखा, 'उमेश यादव के पिता भी श्रद्धांजली का ट्वीट डीजर्व करते हैं। थोड़ा शर्म करो।' एक यूजर ने लिखा,' भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज से बीसीसीआई मोटा पैसा कमा रही है। इसलिए कमिंस की मां को श्रद्धांजली दी जा रही है। लेकिन उमेश के पिता को किसी ने याद नहीं किया।'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भी ट्वीट कर कमिंस की मां को श्रद्धांजली दी है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने लिखा, 'मारिया कमिंस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट, कमिंस परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ऑस्ट्रेलियन टीम आज सम्मान के तौर पर काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरेगी।'

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। स्मिथ ने इंदौर टेस्ट में शानदार कप्तानी करते हुए भारत को 8 विकेट से हरा कंगारू टीम को इस सीरीज में वापसी कराई है। वहीं इस टीम में भी ऑस्ट्रेलिया फ्रंट फुट पर है और शानदार प्रदर्शन कर रहा है।