1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशी दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की अनुमति अभी नहीं दी गई- डायना इडुल्जी

विदेशी दौरे पर भारतीय क्रिकेटरों को पत्नी और गर्लफ्रेंड साथ ले जाने की अनुमति अभी नहीं दी गई है। बीसीसीआई सीओए की सदस्य डायना इडुल्जी ने इसकी पुष्टि की है।

less than 1 minute read
Google source verification
daina

विदेशी दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की अनुमति अभी नहीं दी गई- डायना इडुल्जी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संचालन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिती(सीओए) की सदस्य डायना इडुल्जी ने मीडिया की उन खबरों को गलत बताया है कि जिसमें कहा जा रहा था कि विदेशी दौरे पर पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ क्रिकेटरों के जाने पर बीसीसीआई ने अनुमति दे दी है। इडुल्जी ने कहा कि अभी इस मसले पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। गौरतलब हो कि मीडिया में यह खबर चल रही थी कि विराट कोहली की मांग के बाद बीसीसीआई ने विदेशी दौरे पर क्रिकेटरों को पत्नी और गर्लफ्रेंड को ले जाने की अनुमति दे दी है।

डायना इडु्ल्जी ने बताया गलत-
सीओए में शामिल भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर डायना इडुल्जी ने बताया कि इस मसले पर और विचार लिए जा रहे है। फैसला लेने में अभी कुछ दिनों का समय और लग सकता है। इडुल्जी ने साफ किया इस मसले पर मीडिया में चल रही सभी खबरें गलत है। बता दें कि विदेशी दौरे पर पत्नी और गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने से बीसीसीआई ने मना कर दिया था। इसके बाद कप्तान कोहली ने मांग की थी कि इस नियम को बदला जाए।

दो सप्ताह की समय सीमा-
इस मामले में बताते चले कि पहले भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड ले जाने की अनुमति नहीं होती थी। लेकिन बाद में बोर्ड ने इस नियम में छूट देते हुए यह नियम बनाया कि अब विदेशी दौरे पर क्रिकेटर अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड को दो सप्ताह तक साथ रख सकेंगे। दुनिया के अलग-अलग क्रिकेट खेलने वाले देशों में इस नियम में अंतर है। आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपने क्रिकेटरों को पत्नी के साथ जाने की अनुमति दे रखी है।

Story Loader